News Image
Money Control

स्टॉक मार्केट्स में क्या अगले हफ्ते आ सकती है रिकवरी? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Published on 13/03/2026 07:56 PM

हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। 13 मार्च को बाजार कमजोरी के साथ खुले। फिर पूरे दिन बाजार पर बिकवाली दबाव बना रहा। कारोबार के अंत में निफ्टी 488 अंक गिरकर 23,151 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 1,470 प्वाइंट्स फिसलकर 74,563 पर क्लोज हुआ। बैंक निफ्टी में भी 2.44 फीसदी की बड़ी कमजोरी आई।

मार्केट का ब्रॉडर ट्रेंड निगेटिव

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी ने कहा कि मार्केट का ब्रॉडर ट्रेंड काफी निगेटिव बना हुआ है। उन्होंने कहा, "मार्केट का अंडरलाइंग ट्रेंड काफी डाउन है। अगले हफ्ते निफ्टी के करीब 22,900 के लो से हल्का पुलबैक दिखाने की संभावना है। अगर यह ऐसा करने में नाकाम हो जाता है तो बाजार में और कमजोरी आ सकती है। फिर निफ्टी 22,500-22,000 के लेवल तक जा सकता है। अगला रेसिस्टेंस 23,500 पर है। "

यह मार्केट के लिए बहुत खराब हफ्ता

इस हफ्ते निफ्टी 5.3 फीसदी गिरा है। यह जून 2022 के बाद किसी एक हफ्ते में सबसे ज्यादा गिरावट है। सेंसेक्स इस हफ्ते 5.5 फीसदी फिसला है। सेंसेक्स के लिए मई 2020 के बाद यह सबसे खराब हफ्ता है। 13 मार्च को सभी सेक्टर के सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 2.5 फीसदी की गिरावट आई। निफ्टी मिडकैप100 में 2.65 फीसदी की कमजोरी आई।

मार्केट ओवरसोल्ड टेरीटरी में पहुंचा

एनालिस्ट्स का कहना है कि तेज करेक्शन ने बाजार को ओवरसोल्ड जोन में धकेल दिया है। इससे शॉर्ट टर्म पुलबैक की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि, मार्केट की चाल बदलने के ठोस संकेत अभी नहीं दिख रहे। बजाज ब्रोकिंग के एनालिस्ट्स ने कहा, "तेज गिरावट के बाद डेली ओसिलेटर्स ओवरसोल्ड टेरीटरी में पहुंच गए है। बाजार की चाल में तभी बदलाव आएगा निफ्टी हायर हाई और हायर लो बनाना शुरू करेगा। साथ ही इसका पिछले हफ्ते के 24,303 के हाई से ऊपर बंद होना जरूरी है।"

निफ्टी बना रहा लोअर लो और लोअर हाई

शॉर्ट और मीडियम टर्म टाइमफ्रेम में निफ्टी लगातार लोअर हाई और लोअर लो बना रहा है। गिरावट की स्थिति में निफ्टी के लिए 22,700-22,400 पर सपोर्ट है। रेलिगेयर ब्रोकिंग में एसवीपी (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने कहा कि ओवरसोल्ड कंडिशंस के बावजूद बाजार प्रमुख लेवल्स पर बने रहने के लिए संघर्ष करता दिखा है। हालांकि, निफ्टी अपने हालिया सपोर्ट लेवल को बचाने में नाकाम रहा।

यह भी पढ़ें: Stock Markets: शेयरों में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं? जानिए निफ्टी के किस लेवल पर निवेश करना सही रहेगा

इन दिग्गज शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट 

सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में एलएंटी 7.54 फीसदी, जिंदल स्टील 6.67 फीसदी, हिंडाल्को 6.16 फीसदी, हिंदुस्तान जिंक 5.33 फीसदी, टाटा स्टील 5.15 फीसदी, अंबुजा सीमेंट्स 4.73 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 4.27 फीसदी, पंजाब नेशनल बैंक 4.21 फीसदी और वेदांता 4.18 फीसदी शामिल रहे।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।