Published on 13/03/2026 10:04 AM
श्रीनिबास प्रधान कंस्ट्रक्शंस की 13 मार्च को शेयर बाजार में शुरुआत न ही फीकी रही और न ही शानदार। शेयर NSE SME पर महज 2 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 100.05 रुपये पर लिस्ट हुआ। IPO प्राइस 98 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी का 20.32 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 6 मार्च को खुला था और 10 मार्च को बंद हुआ।
IPO में 16.79 करोड़ रुपये के 17 लाख नए शेयर जारी हुए। साथ ही 3.53 करोड़ रुपये के 4 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा। पब्लिक इश्यू 1.13 गुना भरा। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.13 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.57 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.69 गुना सब्सक्राइब हुआ।
श्रीनिबास प्रधान कंस्ट्रक्शंस साल 2020 में इनकॉरपोरेट हुई। यह इंफ्रास्ट्रक्चर और यूटिलिटीज सेक्टर की कंपनी है। यह सड़क, राजमार्ग, पुल, इलेक्ट्रिसिटी इंफ्रास्ट्रक्चर और माइनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित प्रोजेक्ट्स के एग्जीक्यूशन में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी के प्रमोटर रमाकांत प्रधान और श्रीनिबास प्रधान हैं।
IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल
श्रीनिबास प्रधान कंस्ट्रक्शंस अपने पब्लिक इश्यू में नए शेयरों को जारी कर हासिल हुए पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए, कर्ज को चुकाने के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान कंपनी की कुल इनकम 45.63 करोड़ रुपये रही। शुद्ध मुनाफा 4.11 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इस बीच उधारी 17.17 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2025 के दौरान इनकम 89.73 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 6.59 करोड़ रुपये रहा।
Stocks to Watch: आज 13 मार्च को JK Lakshmi Cement, Max Financial Services, Gravita India समेत कई शेयरों पर नजर, तेज हलचल की उम्मीद
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।