News Image
Money Control

Stock in Focus: इंफ्रा कंपनी को मिला ₹1897 करोड़ का प्रोजेक्ट, डिविडेंड का भी है ऐलान; फोकस में रहेगा स्टॉक

Published on 17/02/2026 06:01 PM

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी GR Infraprojects को वेस्ट सेंट्रल रेलवेज से मध्य प्रदेश में नई रेलवे लाइन बनाने का ऑर्डर मिला है। यह EPC कॉन्ट्रैक्ट है। इसके तहत कंपनी बहारी और गोंडावली स्टेशनों के बीच Km 124/400 से Km 165/380 तक नई लाइन का निर्माण करेगी।

काम में क्या क्या शामिल है

GR Infraprojects ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इस प्रोजेक्ट में अर्थवर्क शामिल है। इसके तहत छोटे और बड़े पुल बनाए जाएंगे। कुछ महत्वपूर्ण पुल भी बनाए जाएंगे। एक वायाडक्ट का निर्माण होगा।

साथ ही, रोड ओवरब्रिज बनाए जाएंगे, जो RCC बॉक्स टाइप होंगे। RUB और LHS का काम भी किया जाएगा। स्टेशन बिल्डिंग बनाई जाएगी। सुरंग निर्माण और ट्रैक बिछाने का काम होगा। यह पूरा काम Sidhi-Singrauli नई रेल लिंक परियोजना के तहत किया जाएगा।

₹1897 करोड़ का है प्रोजेक्ट

11 फरवरी 2026 को वित्तीय बोलियां खोली गई थीं। इसके बाद GR Infraprojects को इस प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोलीदाता यानी L1 घोषित किया गया। इस प्रोजेक्ट की कुल वैल्यू ₹1,897.51 करोड़ है। कंपनी को इसे ऑर्डर की तारीख से 900 दिनों के भीतर पूरा करना होगा।

डिविडेंड भी दे रही GR Infraprojects

GR Infraprojects के बोर्ड ने 16 फरवरी को FY26 के लिए ₹5 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹2.5 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड मंजूर किया है। इसकी रिकॉर्ड डेट 19 फरवरी तय की गई है।

13 फरवरी की बैठक में बोर्ड ने अपनी दो सहायक कंपनियों- GR Ena Kim Expressway Private Ltd और GR Ujjain Badnawar Highway Private Ltd में पूरी हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव भी रखा। यह शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के अधीन है।

GR Infraprojects के शेयर

GR Infraprojects का शेयर मंगलवार को BSE पर 0.39 प्रतिशत गिरकर ₹975.65 पर बंद हुआ। 1 महीने में स्टॉक 7.62% चढ़ा है। हालांकि, 6 महीने में यह 22.47% नीचे आया है। कंपनी का मार्केट कैप 9.47 हजार करोड़ रुपये है।

Small Cap Stocks: ऑल टाइम हाई से 40% नीचे हैं आधे स्मॉल कैप स्टॉक्स, निवेशकों के लिए क्या है इसका मतलब?

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।