Published on 14/07/2025 09:04 AM
Stock Market Live Update: भारतीय बाजारों के लिए कमजोर संकेत मिल रहे है। FIIs की कैश मे 5000 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली हुई। नेट शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट एक लाख के पार निकला है। गिफ्ट निफ्टी और एशिया में दबाव देखने को मिल रहा है। डाओ फ्यूचर्स 200 प्वाइंट नीचे आया। शुक्रवार को अमेरिकी INDICES में भी गिरावट रही थी। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक अगस्त से यूरोपियन यूनियन और
Stock Market Live Update:प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी फ्लैट
प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी में हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 57.41 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 82,470.06 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 29.00 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 25,121.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा
Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 24,900-25,050 (चार्ट के मुताबिक) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,800-24,850 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 25,250-25,300 (20 DEMA) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 25,350-25,400 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है। बाजार ने गिरावट में खरीदें का टेक्सचर तोड़ दिया है। बाजार का बड़ा टेक्सचर अब रैली में बिकवाली का है। 25,350 हासिल होने पर ही रैली में बिकवाली के टेक्सचर से बाहर निकलेंगे।
Stock Market Live Update: बैंक निफ्टी पर रणनीति
बैंक निफ्टी 56,725 के 20 DEMA के ठीक ऊपर बंद हुआ। 56,500-56,700 के बीच सबसे अहम सपोर्ट है। अगर 56,500 टूटा तो 56,000 का रिस्क बढ़ेगा। अभी भी बैंक निफ्टी में रिलेटिव स्ट्रेंथ है। बैंक निफ्टी ऑल टाइम हाई से सिर्फ 1.5% ही नीचे है। 56,900-57,000 के बीच में पहली रजिस्टेंस है। 57,000 के ऊपर 57,200-57,400 पर बड़ी रजिस्टेंस है।
Stock Market Live Update: HDFC Securities के नंदीश शाह की राय
निफ्टी ने 25,331 और 25,222 के अहम सपोर्ट स्तर तोड़ दिए और 20-DEMA से नीचे बंद हुआ। इंडेक्स के लिए छोटी अवधि में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट 24,900-25,000 के बीच है। ऊपरी स्तर पर 25,331 अब रेजिस्टेंस बन सकता है।
Global Market: आज कहां रहेगी नजर?
कल US के CPI, कोर CPI के आंकड़े आएंगे। 4 फेड अधिकारी मंगलवार को भाषण देंगे। 2 फेड अधिकारी बुधवार को भाषण देंगे। 4 फेड अधिकारी गुरुवार को भाषण देंगे । इनिशियल जॉबलेस क्लेम के आंकड़े गुरुवार को आएंगे। रिटेल सेल्स, इंपोर्ट प्राइस इंडेक्स के आंकड़े गुरुवार को आएंगे। शुक्रवार को कंज्यूमर सेंटीमेंट के आंकड़े आएंगे।
Global Market: एशियाई बाजार
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 5.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 39,469.72 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.33 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.19 फीसदी गिरकर 22,707.17 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 24,182.77 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 3,526.73 के स्तर पर दिख रहा है।
Stock Market Live Update: Axis Securities के राजेश पालविया की राय
निफ्टी बैंक में शुक्रवार को दिन के ऊपरी स्तर से बिकवाली का दबाव दिखा। इंडेक्स अब 56,692 के अहम सपोर्ट सतर पर है, जोकि 20-दिन SMA का स्तर है। इस स्तर से निर्णायक रूप से गिरने के बाद इंडेक्स में मुनाफावसूली बढ़ सकती है।निफ्टी के लिए 56,550 - 56,300 के स्तर पर सपोर्ट है। वहीं, 57,000 - 57,250 के स्तर पर रेजिस्टेंस है।
Stock Market Live Update: Angel One के राजेश भोसले की राय
निफ्टी बैंक का बड़ा स्ट्रक्चर पॉजिटिव है। लेकिन, छोटी अवधि में कमजोरी बनी हुई है। निफ्टी बैंक 20-DEMA के करीब है और 56,600 के 20-DEMA के अहम सपोर्ट पर है। अगर इंडेक्स इस स्तर को तोड़ता है तो 56,400 - 56,000 के स्तर तक फिसल सकता है। ऊपर की ओर, 59,900 - 57,000 के स्तर पर इंडेक्स के लिए पहले रेजिस्टेंस है और इसके बाद 57,350 - 57,400 के स्तर पर अगला रेजिस्टेंस है।
Stock Market Live Update: EU और मैक्सिको पर 30% टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक अगस्त से यूरोपियन यूनियन और मैक्सिको पर 30% टैरिफ का एलान किया। यूरोपियन कमीशन के प्रेसिडेंट का बयान -अपने हितों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएंगे।
Stock Market Live Update:जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर की राय
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि पहली तिमाही के नतीजों के मौसम की धीमी शुरुआत और अमेरिका द्वारा कनाडा पर 35 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी के कारण घरेलू बाजार में आज गिरावट दर्ज की गई। निवेशक गिरावट पर खरीदारी की रणनीति के तहत तिमाही नतीजों पर फोकस कर सकते हैं। हालांकि, शॉर्ट टर्म में महंगा वैल्यूशन और लो स्पेंडिंग और टैरिफ अनिश्चितता जैसी ग्लोबल चुनौतियां नए निवेश के लिए बाधा बन सकती हैं। ऑर्डर में देरी और नए निवेश के टलने के कारण आईटी इंडेक्स का प्रदर्शन कमजोर रहा। ऑर्डर में देरी और नए निवेश के टलने का निगेटिव असर वित्त वर्ष 2026 के आय अनुमानों पर पड़ सकता है।
Stock Market Live Update: Q1 में डीमार्ट का मुनाफा फ्लैट, मार्जिन घटे
डिस्क्रिशनरी खर्च में नरमी का Avenue Supermarts के Q1 नतीजों पर असर दिखा। प्रॉफिट करीब 770 करोड़ के साथ फ्लैट रहा । मार्जिन पर दबाव दिखा। Same Store Sale Growth में भी 2% की कमी आई। हालांकि आय में 16 परसेंट से ज्यादा की बढ़ोतरी रही।
Stock Market Live Update: आज आएंगे HCL TECH के नतीजे
निफ्टी में आज HCL टेक के नतीजे आएंगे। कंपनी की CONSTANT CURRENCY रेवेन्यू ग्रोथ एक परसेंट तक रह सकती है। वहीं वायदा कंपनियों में टाटा टेक के रिजल्ट का इंतजार रहेगा।
Stock Market Live Update: VIP IND में 32% हिस्सा बेचेंगे प्रोमोटर
आज VIP IND के शेयर में एक्शन बढ़ सकता है। प्रोमोटर ने 32 परसेंट हिस्सा बिक्री के लिए करार किया। Multiples Private Equity समेत दूसरे बड़े निवेशक हिस्सा खरीदेगा। 26% के लिए ओपन ऑफर भी आएगा।
Stock Market Live Update: एक्जो नोबेल के लिए ओपन ऑफर
JSW Paints ने Akzo Nobel में 25% अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर लॉन्च किया। मौजूदा भाव से 6% डिस्काउंट के साथ 3418 रुपये प्रति शेयर पर ऑफर किया। JSW पेंट्स करीब 75% हिस्सा खरीदने का एलान कर चुकी है।
Stock Market Live Update: 11 जुलाई को कैसी रही थी बाजार की चाल
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में बिकवाली देखने को मिली है। सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 690 प्वाइंट गिरकर 82,500 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 201 प्वाइंट गिरकर 56,755 पर बंद हुआ। मिडकैप 518 प्वाइंट गिरकर 58,642 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
मार्केट लाइव ब्लॉग
सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।