News Image
Money Control

Stock Market Strategy: 25,050 के नीचे मार्केट का ट्रेंड हो सकता है खराब, अनुज सिंघल से जानें इंडेक्स में क्या होनी चाहिए रणनीति

Published on 14/07/2025 09:01 AM

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

पिछले हफ्ते बाजार में चौतरफा करेक्शन रहा। निफ्टी से ज्यादा मिडकैप मार्केट में करेक्शन थी। इस महीने मिडकैप इंडेक्स करीब 2% नीचे रहा। निफ्टी में अब भी कोई ब्रेकडाउन नहीं है। लेकिन ये गिरावट नतीजों और तिमाही अपडेट्स से आई है। अगर नतीजे नहीं सुधरे तो गिरावट और बढ़ सकती है। आज HCL टेक के Q1 नतीजे आएंगे। लेकिन नतीजों के हिसाब से हफ्ते का दूसरा हाफ काफी बड़ा है। निफ्टी अब रेंज के काफी नीचे ट्रेड कर रहा है। शुक्रवार को भी 25,325 के रिजेक्शन पर बड़ा ट्रेंड डे मिला। आज की शुरुआत शुक्रवार के निचले स्तर के नीचे होने के चांस हैं। FIIs ने कैश और फ्यूचर्स दोनों में बड़ी बिकवाली की है। 25,050 के नीचे मार्केट का ट्रेंड खराब हो सकता है।

आज के संकेत

सबसे अहम घरेलू इकोनॉमी से जुड़े नतीजे होंगे। एक्सिस बैंक, एंजेल वन, पॉलीकैब और इंडियन होटल्स जैसी कंपनियों पर रहेगी खास नजर है। ग्लोबल मार्केट अब उतना असर नहीं डाल रहा। सिर्फ ट्रेड डील को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन अभी भी है। ब्रेंट क्रूड थोड़ा महंगा हुआ है। अब बाजार की कमान कॉरपोरेट नतीजों के हाथ में है।

कहां तक गिर सकते हैं?

निफ्टी में हाल की रैली की शुरुआत 3 जून को हुई थी। 3 जून को निफ्टी 24,542 पर था जबकि 30 जून 25,638 पर पहुंचा । यानी कुल रैली 1096 अंक आई। 50% रिट्रेसमेंट 25,090 पर है जबकि 61.8% रेट्रेसमेंट 24,907 के स्तर पर है। अगर ये सिर्फ रिट्रेसमेंट है तो 24,900-25,050 के बीच में रुकेगा। इसके नीचे फिसले तो 24,500 तक का रिस्क बढ़ सकता है। बाजार में वॉल्यूम भी काफी गिरे हैं।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 24,900-25,050 (चार्ट के मुताबिक) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,800-24,850 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 25,250-25,300 (20 DEMA) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 25,350-25,400 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है। बाजार ने गिरावट में खरीदें का टेक्सचर तोड़ दिया है। बाजार का बड़ा टेक्सचर अब रैली में बिकवाली का है। 25,350 हासिल होने पर ही रैली में बिकवाली के टेक्सचर से बाहर निकलेंगे।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी 56,725 के 20 DEMA के ठीक ऊपर बंद हुआ। 56,500-56,700 के बीच सबसे अहम सपोर्ट है। अगर 56,500 टूटा तो 56,000 का रिस्क बढ़ेगा। अभी भी बैंक निफ्टी में रिलेटिव स्ट्रेंथ है। बैंक निफ्टी ऑल टाइम हाई से सिर्फ 1.5% ही नीचे है। 56,900-57,000 के बीच में पहली रजिस्टेंस है। 57,000 के ऊपर 57,200-57,400 पर बड़ी रजिस्टेंस है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।Tags: #share marketsFirst Published: Jul 14, 2025 8:55 AMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।