Published on 06/06/2025 09:05 AM
Stock Market Live Updates: RBI मॉनेटरी पॉलिसी के दिन बाजार के लिए मिले-जुले संकेत देखने को मिल रहे है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है। एशिया मजबूत है। कल अमेरिकी बाजारों में करीब एक परसेंट तक की गिरावट रही थी। उधर FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली रही। लगातार तीसरे सत्र में नेट शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट एक लाख के पार निकला है। इस बीच RBI से आज सस्ते कर्ज का तोहफा मिल सकता है। सु
Stock Market Live Updates:चांदी का भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा
सोने-चांदी में बढ़त पर कारोबार हो रहा है। सोने में करीब 400 रुपये प्रति 10 gm की तेजी आई। जबकि चांदी का भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है। MCX पर चांदी का भाव रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा है। चांदी में करीब 950 रुपये प्रति किलो की तेजी आई।
Stock Market Live Updates:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखा दबाव
प्री-ओपनिंग में बाजार में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 195.76 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 81,246.28 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 90.75 अंक यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 24,660.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा
Stock Market Live Updates: निफ्टी पर रणनीति
अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 24,600-24,650 (20 DEMA पर है। बड़ा सपोर्ट 24,450-24,500 (हाल का निचला स्तर) पर है। पहला रजिस्टेंस 24,850-24,900 (कल का शिखर) पर है। वहीं बड़ा रजिस्टेंस 24,950-25,050 (हाल का शिखर) पर है। खरीदारी का जोन 24,650-24,700 पर है,इसके लिए 24,550 पर स्टॉपलॉस लगाए। बिकवाली का जोन 24,900-24,950 पर है। इसके लिए 25,050 पर स्टॉपलॉस लगाए। पॉलिसी के बाद लेवल दोबारा देखेंगे।
Stock Market Live Updates: SAMCO Securities के धूपेश धामेजा की बाजार पर राय
SAMCO Securities के धूपेश धामेजा ने कहा "जब तक इंडेक्स 24,475 से ऊपर बना रहता है, तब तक मामूली पुलबैक की गुंजाइश बनी रहती है, लेकिन इस स्तर से नीचे एक निर्णायक बंद निफ्टी के लिए 24,300 की ओर के दरवाजे खोल सकता है। ऊपर की ओर, 24,850 से ऊपर का ब्रेकआउट इंडेक्स में शॉर्ट कवरिंग को ट्रिगर कर सकता है और संभावित रूप से इंडेक्स को 25,000 के मनोवैज्ञानिक रेजिस्टेंस की ओर ऊपर ले जा सकता है। हालाँकि उस जोन में कठोर रेजिस्टेंस दिखने की उम्मीद है।"
Stock Market Live Updates:ट्रंप और मस्क के बीच अब खुली जंग
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उद्योगपति एलॉन मस्क के बीच जुबानी जंग बढ़ी है। ट्रंप ने सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स और सब्सिडी खत्म करने की धमकी दी । मस्क ने भी पलटवार करते हुए कहा- जैसी आपकी मर्जी, मेरे बिना आप चुनाव हार जाते। तनातनी के बीच कल टेस्ला 14% टूटा। $152 billion की मार्केट कैप उड़ी है।
Stock Market Live Updates:आज से खुला IREDA का QIP
आज से IREDA का 4,500 करोड़ का QIP खुल रहा है। करीब डेढ़ परसेंट के डिस्काउंट के साथ 174 रुपये फ्लोर प्राइस है।
Stock Market Live Updates: बजाज फिनसर्व में आज बड़ी ब्लॉक डील
बजाज फिनसर्व में आज करीब 5,800 करोड़ की ब्लॉक डील हो सकती है। 3% डिस्काउंट पर 1880 रुपये फ्लोर प्राइस है। Promoter Entities करीब दो परसेंट हिस्सेदारी बेच रही हैं ।
Stock Market Live Updates:RBI मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान आज
RBI से आज सस्ते कर्ज का तोहफा मिल सकता है। सुबह 10 बजे मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान होगा। लगातार तीसरी बार रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की उम्मीद है। ऑटो, बैंक और रियल्टी शेयरों पर खास फोकस होगा।
Stock Market Live Updates: ग्लोबल बाजार से कैसे मिल रहे है संकेत
RBI मॉनेटरी पॉलिसी के दिन बाजार के लिए मिले-जुले संकेत देखने को मिल रहे है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है। एशिया मजबूत है। कल अमेरिकी बाजारों में करीब एक परसेंट तक की गिरावट रही थी। उधर FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली रही। लगातार तीसरे सत्र में नेट शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट एक लाख के पार निकला है।
मार्केट लाइव ब्लॉग
सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।