News Image
Money Control

Stock Market Strategy: आरबीआई पॉलिसी के दिन अनुज सिंघल से जानें इंडेक्स पर क्या होनी चाहिए स्ट्रैटेजी

Published on 06/06/2025 09:01 AM

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

26 मई के बाद पहली बार पिछले दिन के हाई के ऊपर बंद हुए। अब 24,500 के SL के साथ लॉन्ग रहने में अच्छा रिस्क-रिवार्ड है। निफ्टी ने रेंज के निचले स्तर और 20 DEMA को बचा लिया है। पूरे मई में ये लेवल टेस्ट हुए और सिर्फ एक दिन टूटा है। अब शायद निफ्टी रेंज के ऊपरी स्तरों को टेस्ट करे। इसका मतलब 25,050-25,100 की तरफ शायद जाएं। आज RBI की मॉनेटरी पॉलिसी भी है, एक और रेट कट को बाजार पचा चुका है। अगर 50 bps का रेट कट आया तो पॉजिटिव सरप्राइज होगा। डिफेंस, कैपिटल मार्केट और रेलवे शेयरों में शानदार तेजी जारी है। ये 3 सेटर बुल मार्केट के लीडर्स थे। इनकी शानदार वापसी बाजार के लिए एक अच्छा संकेत है।

क्या हुआ जब आप सो रहे थे?

US राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और टेस्का के मालिक मस्क में खुली लड़ाई हुई। ईजराइल ने बेरूत पर हमला बोला। रूस के बॉमबर ने भी उड़ान भरी। यमन ने ईजराइल की तरफ मिसाइल दागी।

ट्रंप-मस्क में खुली जंग

कल टेस्का का शेयर 14% टूटा, $150 bn मार्केटकैप साफ हुआ।

ट्रंप का मस्क पर वार

मस्क पागल हो गए हैं, मैने उनको पद छोड़ने को कहा। मैंने उनका EV मैनडेट छीन लिया, जिसके बाद वो 'CRAZY' हो गए। मस्क के बर्ताव से बेहद निराश, मैंने उनकी काफी मदद की थी। हमारे बीच संबंध काफी अच्छे रहे हैं। कह नहीं सकता है संबध आगे भी अच्छे रहेंगे या नहीं। मस्क को बिल की पूरी जानकारी थी। सरकार छोड़ने तक उन्होंने बिल पर कोई आपत्ति जाहिर नहीं की। मस्क की कंपनियों को मिलने वाली सभी सब्सिडी खत्म करने की धमकी दी। सब्सिडी खत्म करने से अरबों डॉलर बचेंगे।

मस्क का ट्रंप पर पलटवार

बिल की जानकारी पर ट्रंप साफ झूठ बोल रहे हैं । मुझे बिल दिखाया तक नहीं गया था। मेरे बगैर ट्रंप राष्ट्रपति पद का चुनाव हार जाते। ट्रंप अहसान फरामोश हैं। ट्रंप के impeachment और JD वेंस को राष्ट्रपति बनाने के पक्ष में है। Epstein फाइल इसलिए पब्लिक नहीं हुई क्योंकि उसमें ट्रंप का नाम है। सरकारी रद्द कॉन्ट्रैक्ट रद्द होने पर Dragon spacecraft डीकमीशन करेंगे।

पॉलिसी और बाजार

RBI फरवरी और अप्रैल में 25 bps रेट कट कर चुका है। आज की पॉलिसी में भी 25 bps दरें घटने को बाजार पचा चुका है। 50 bps रेट कट हुआ तो बड़ा पॉजिटिव सरप्राइज होगा, लेकिन ज्यादा चांस 25 bps के 2 रेट कट का है। अभी 25 bps घटा तो अगली पॉलिसी में भी 25 bps का स्कोप रहेगा। पॉलिसी को तुरंत मत ट्रेड करिए, 15 मिनट दीजिए। पॉलिसी के दौरान बैंक निफ्टी में 400-500 अंकों का मूव आता है। RBI गवर्नर को सुनिए, उसके बाद फैसला लीजिए। एक बार मुनाफावसूली खत्म हो वहां लॉन्ग करने में फायदा होगा। लेकिन एक बात साफ है, अब सस्ती ब्याज दरों के दौर में हैं। ऐसे में बैंक, NBFCs, ऑटो, रियल एस्टेट शेयर आउटपरफॉर्म करेंगे।

क्या हम तोड़ेंगे रेंज?

इस समय कुछ खट्टा और कुछ मीठा वाला बाजार होगा। INDIA VIX 15 के नीचे आने की तैयारी कर रहा है। FIIs की बिकवाली की रफ्तार थोड़ी कम हुई है। बाजार ने दो दिनों से ठीक-ठाक क्लोजिंग दी है। मिडकैप और स्मॉलकैप में जोरदार मोमेंटम कायम है।

क्या है खराब?

निफ्टी दिन के ऊपरी स्तरों पर बंद नहीं हो पा रहा है। FIIs अभी भी अपने शॉर्ट बनाए हुए हैं। ग्लोबल तस्वीर थोड़ी बिगड़ रही है।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 24,600-24,650 (20 DEMA पर है। बड़ा सपोर्ट 24,450-24,500 (हाल का निचला स्तर) पर है। पहला रजिस्टेंस 24,850-24,900 (कल का शिखर) पर है। वहीं बड़ा रजिस्टेंस 24,950-25,050 (हाल का शिखर) पर है। खरीदारी का जोन 24,650-24,700 पर है,इसके लिए 24,550 पर स्टॉपलॉस लगाए। बिकवाली का जोन 24,900-24,950 पर है। इसके लिए 25,050 पर स्टॉपलॉस लगाए। पॉलिसी के बाद लेवल दोबारा देखेंगे।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

पहला सपोर्ट 55,500-55,600 (कल का निचला स्तर) पर है। बड़ा सपोर्ट 55,100-55,200 (20 DEMA) पर है। अकेला रजिस्टेंस 56,000-56,200 (हाल के हाई) पर है। पॉलिसी से पहले सारी पोजीशन काटें। पॉलिसी के बाद नया नजरिया बनाएंगे।

बाजार में जारी रह सकता है कंसोलिडेशन, पॉलिसी का फैसला ही बदल सकता है सेटअप- वीरेंद्र कुमार

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Tags: #share markets

First Published: Jun 06, 2025 9:00 AM

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।