News Image
Money Control

Stocks to Buy: बजट के बाद एक्सपर्ट ने दी इन 9 स्टॉक्स को खरीदने की सलाह, जानिए टारगेट समेत पूरी डिटेल

Published on 01/02/2026 11:10 PM

Stocks to Buy: 1 फरवरी को पेश यूनियन बजट कुल मिलाकर विश्लेषकों और बाजार की उम्मीदों के मुताबिक रहा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय अनुशासन पर जोर बनाए रखा। सरकार ने कैपिटल एक्सपेंडिचर में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर इसे 12.2 लाख करोड़ रुपये कर दिया है।

इससे इंफ्रास्ट्रक्चर और डिफेंस सेक्टर को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही रोजगार सृजन पर भी फोकस रखा गया है। डेटा सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टूरिज्म और MSME जैसे उभरते सेक्टरों के लिए भी बजट में फंड आवंटन किया गया है।

बजट के बाद तीन एक्सपर्ट ने 9 स्टॉक्स सुझाए हैं, जिन्हें बजट के ऐलान से फायदा मिलने की उम्मीद है। Motilal Oswal Financial Services में वेल्थ मैनेजमेंट के हेड ऑफ रिसर्च सिद्धार्थ खेमका इन स्टॉक्स को खरीदने की सलाह दी है।

Apollo Hospitals Enterprises | टारगेट: 9,015 रुपये

Apollo Hospitals को बजट 2026 की कई पहलों से फायदा मिलने की उम्मीद है। इसमें रीजनल मेडिकल टूरिज्म हब, केयरगिवर ट्रेनिंग, एक्रेडिटेड क्लीनिक और 10,000 करोड़ रुपये का बायोफार्मा शक्ति मिशन शामिल है। इससे इंटरनेशनल मरीजों की संख्या बढ़ने, हॉस्पिटल नेटवर्क के विस्तार और क्लीनिकल रिसर्च को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। कंपनी अगले पांच साल में 3,660 बेड जोड़ने की योजना पर काम कर रही है।

Mahindra and Mahindra | टारगेट: 4,521 रुपये

Mahindra and Mahindra को 1 लाख करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर कैपेक्स, एडवांस्ड कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट के लिए इंसेंटिव और 200 इंडस्ट्रियल क्लस्टर के पुनर्जीवन से फायदा मिल सकता है। इसके साथ ही फार्म मेकनाइजेशन और ग्रामीण उत्पादकता पर जोर से ट्रैक्टर, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट और मोबिलिटी सेगमेंट में डिमांड को सपोर्ट मिलेगा। कंपनी FY20-30 के दौरान SUVs और LCVs में 8 गुना और फार्म सेगमेंट में 3 गुना ग्रोथ का लक्ष्य रखती है।

Biocon | टारगेट: 460 रुपये

Biocon को 10,000 करोड़ रुपये के बायोफार्मा शक्ति मिशन से फायदा मिलने की उम्मीद है। यह मिशन बायोलॉजिक्स, बायोसिमिलर और नॉन कम्युनिकेबल डिजीज पर फोकस करता है, जो कंपनी के डायबिटीज और ऑन्कोलॉजी पोर्टफोलियो से मेल खाता है। Viatris के बायोसिमिलर बिजनेस के अधिग्रहण से Biocon की ग्लोबल मौजूदगी और मजबूत हुई है। FY26-28 के दौरान अर्निंग्स में मजबूत रिकवरी की उम्मीद जताई जा रही है।

Larsen and Toubro | टारगेट: 4,500 रुपये

L&T को एडवांस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर इक्विपमेंट, तीन डेडिकेटेड केमिकल पार्क और 200 इंडस्ट्रियल क्लस्टर के पुनर्जीवन से जुड़े बजटीय सपोर्ट से फायदा मिल सकता है। इंफ्रास्ट्रक्चर, हाइड्रोकार्बन और डिफेंस सेक्टर में EPC अवसर बढ़ेंगे। मिडिल ईस्ट से ऑर्डर इनफ्लो मजबूत बना हुआ है, जहां अगले पांच साल में 10-15 प्रतिशत सालाना ग्रोथ की उम्मीद है। FY25-28 के दौरान कोर EPC बिजनेस में रेवेन्यू, EBITDA और PAT में क्रमश: 16 प्रतिशत, 19 प्रतिशत और 22 प्रतिशत CAGR का अनुमान है।

Kotak Securities में हेड ऑफ इक्विटी रिसर्च श्रीकांत चौहान ने टाटा ग्रुप के दो स्टॉक्स खरीदने की सलाह दे रहे हैं।

Indian Hotels | टारगेट: 830 रुपये

टाटा ग्रुप का Indian Hotels Company भारत के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। मिड से प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत मौजूदगी और बिजनेस व लीजर डेस्टिनेशन में अच्छी पोजिशनिंग के चलते कंपनी को होटल सेक्टर की अनुकूल डिमांड-सप्लाई स्थिति का फायदा मिल सकता है।

Tata Consultancy Services | CMP: 3,675 रुपये

टाटा ग्रुप की TCS क्लाउड, डेटा और AI से जुड़ी जरूरतों में क्लाइंट्स के लिए कोर पार्टनर बनने की स्थिति में है। मेगा डील्स पर बेहतर फोकस, सेल्स स्लिपेज कम करना और नई AI व M&A स्ट्रैटेजी कंपनी के लिए पॉजिटिव संकेत माने जा रहे हैं। शुरुआती नतीजे उत्साहजनक रहे हैं।

HDFC Securities में हेड ऑफ प्राइम रिसर्च देवर्ष वकील ने निवेशकों को कुछ स्टॉक्स सुझाए हैं, जिनमें तगड़ा रिटर्न मिल सकता है।

Sai Life Sciences | टारगेट: 1,160 रुपये

बजट में बायोफार्मा शक्ति योजना का प्रस्ताव रखा गया है, जिसके तहत 3 नए NIPER और 7 मौजूदा संस्थानों के अपग्रेडेशन की योजना है। इसके अलावा 1,000 से ज्यादा मान्यता प्राप्त इंडिया क्लीनिकल ट्रायल साइट्स का नेटवर्क तैयार किया जाएगा। भारतीय CRDMO मार्केट 2024 से 2029 के बीच 13-15 प्रतिशत CAGR से बढ़ने की उम्मीद है। Sai Life Sciences एक इंटीग्रेटेड CRDMO के तौर पर इस ग्रोथ का फायदा उठाने की स्थिति में है। FY25-28 के दौरान रेवेन्यू में 20 प्रतिशत और EBITDA व PAT में क्रमश: 28 प्रतिशत और 39 प्रतिशत CAGR का अनुमान है।

Syrma SGS Technology | टारगेट: 920 रुपये

सरकार ने FY26-27 के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम का आउटले बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव रखा है। Syrma SGS दिसंबर 2025 तक 6,400 करोड़ रुपये के ऑर्डर बुक के साथ इस स्कीम से फायदा उठाने की मजबूत स्थिति में है। FY27 में कंपनी को रेवेन्यू और EBITDA में 30 प्रतिशत से ज्यादा सालाना ग्रोथ की उम्मीद है।

Zensar Technologies | टारगेट: 830 रुपये

यूनियन बजट 2026-27 डिजिटल फर्स्ट से इंटेलिजेंस फर्स्ट की ओर बड़ा शिफ्ट दिखाता है। AI, सेमीकंडक्टर और IT सेक्टर के लिए टैक्स सिस्टम को सरल बनाने पर जोर दिया गया है। यह माहौल Zensar के लिए अनुकूल है, जो AI आधारित सॉल्यूशंस, ऑपरेशनल एफिशिएंसी और मल्टी-सेक्टर डाइवर्सिफिकेशन पर फोकस कर रही है। कंपनी की स्ट्रैटेजिक ग्रोथ देश के बदलते डिजिटल और इंडस्ट्रियल लक्ष्यों से मेल खाती है।

Budget 2026: स्मॉल इनवेस्टर्स को झटका? बजट के इन 5 फैसलों का कमाई पर होगा सीधा असर

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।