Published on 24/02/2026 12:35 PM
Top Trading Picks: IT शेयरों में भारी बिकवाली बाजार पर भारी पड़ी। मंथली एक्सपायरी के दिन निफ्टी करीब 220 प्वाइंट फिसलकर 25500 के नीचे आया। भारती एयरटेल, इंफोसिस, TCS और रिलायंस ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया। बैंक निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में तगड़ी गिरावट है। AI और एंन्थ्रोपिक की चिंता IT शेयरों पर हावी हुई। लगातार पांचवे दिनों से बिकवाली जारी है। IT इंडेक्स आज भी 3 परसेंट से ज्यादा फिसला । HCL टेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और TCS निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल हुआ। ऊधर मिडकैप IT शेयरों पर भी तगड़ी मार पड़ी। ऐसे में आइए डालते है एक नजर आज बाजार एक्सपर्टस किन शेयरों पर तेजी की राय दे रहे है।
प्रकाश गाबा की पसंद
ADANI PORTS- प्रकाश गाबा ADANI PORTS के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1544 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1580-1600 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
रचना वैद्य की पसंद
FEDERAL BANK (FUT) -रचना वैद्य FEDERAL BANK के शेयर पर बुलिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 295 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 300-307 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
मानस जयसवाल की पसंद
MARICO- मानस जयसवाल KEI INDUSTRIES के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 790 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 820 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
राजेश सातपुते की पसंद
VARUN BEVERAGES (FUT)- राजेश सातपुते VARUN BEVERAGES के शेयर पर बियरिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 465 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 440-430 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
आशीष बहेती की पसंद
PB FINTECH- राजेश सातपुते PB FINTECH के शेयर पर बियरिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1520 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1470-1440 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।