News Image
Money Control

Trading plan : जहां रैली फेल हो वहां शॉर्ट करें, ये युद्ध अलग है, इसे समझना होगा, नहीं चलेगी लेवल बेस्ड नौसिखिया अप्रोच

Published on 19/03/2026 02:33 PM

Trading plan : कुवैत की मीना रिफाइनरी पर ईरान के हमले के बाद बाजार में गिरावट बढ़ी है। निफ्टी करीब 600 अंक फिसलकर 23200 के नीचे आ गया है। बैंक निफ्टी में 1300 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। मिडकैप 2.5 फीसदी से ज्यादा टूटा है। स्मॉलकैप में भी बिकवाली दिख रही है। वहीं INDIA VIX में 16% से ज्यादा का उछाल दिखा है। आज की गिरावट में करीब 10 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप साफ हो गया है।

बाजार में आज चौतरफा बिकवाली है। रियल्टी, ऑटो और NBFCs में तीन फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। NBFCs में 6 फीसदी से ज्यादा फिसलकर श्रीराम फाइनेंस वायदा का टॉप लूजर बना है। बजाज फाइनेंस भी 5 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। साथ ही डिफेंस, IT, कंज्यूमर ड्यूरेबल भी दो फीसद से ज्यादा फिसला है।

बाजार:एक सबक

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार ने आज कुछ लोगों को सबक सिखाया है। बड़े डाउनट्रेंड में 3 दिनों की रैली के कोई मायने नहीं है। बड़े ट्रेंड का सम्मान करिये और गुमराह मत कीजिये। बड़े ट्रेंड में बड़ा पैसा ट्रेंड के साथ ही बनेगा। बाजार में बड़ी गिरावट में चौतरफा बिकवाली है। आज छिपने की कोई भी जगह नहीं है। Advance/decline एकदम खराब है। India VIX में भी बड़ी उछाल है।

BAZAAR: अब क्या?

अनुज सिंघल की सलाह है कि जहां रैली फेल हो वहां शॉर्ट करें। ये युद्ध अलग है, इसे समझना होगा। लेवल बेस्ड नौसिखिया अप्रोच नहीं चलेगी। जब तक सेंटिमेंट नहीं सुधरेगा, रिकवरी नहीं टिकेगी। वीक ट्रंप, निफ्टी जंप, जैसे फिजूल लॉजिक से कुछ नहीं होगा। बाजार अपना लेवल अपने आप तय करेगा। कौन जानता है ब्रेंट कहां तक जाएगा। ट्रंप या ईरान क्या कदम उठाएगा कौन जाने?

HDFC Bank stock price : एचडीएफसी बैंक 5% टूटा, इन म्यूचुअल फंड स्कीम्स का इस स्टॉक में है सबसे ज़्यादा निवेश

इन शेयरों से रहें दूर

हिंदुस्तान जिंक

कल मजबूत बाजार में भी हिंदुस्तान जिंक पर शॉर्ट का नजरिया था और आज बाजार उन्हें रिवॉर्ड करेगा, जिन्होंने वो ट्रेड लिया था। स्टॉक पर चांदी में गिरावट और डॉलर की मजबूती का असर दिखेगा। चांदी की कीमतों में कल करीब 6% की गिरावट रही। चार्ट पर तीन हफ्ते से LOWER HIGHs, LOWER LOWs बन रहे हैं। स्टॉक की चाल कमजोर है।

फोकस में HPCL, BPCL, IOC

OMCs पर तीन दिनों से निगेटिव नजरिया कायम है। जिन्होंने आपको कल की रैली में फंसाया, आज वही कहेंगे बेचो। क्रूड का $110/bbl के ऊपर निकलना बेहद निगेटिव है। OMCs के मार्जिन पर तगड़ी चोट पड़ेगी। राज्यों के चुनावों की वजह से दाम बढ़ने भी बेहद मुश्किल हैं।

फोकस में मणप्पुरम

इस शेयर से भी दूर रहें। कल पहले ही शेयर काफी चल चुका है। अब बड़ी रैली तभी होगी, अगर ओपन ऑफर भी रिवाइज होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो शेयर गिर भी सकता है। सोने में गिरावट शेयर के लिए निगेटिव है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।