News Image
Money Control

Trading plan : कुछ दिन चाहें तो ट्रेंडिंग बंद कर दें, बहुत थक गए हों तो कहीं घूमने चले जाएं - अनुज सिंघल

Published on 02/02/2026 03:24 PM

Trading plan : बजट के अगले दिन बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने के मिल रहा है। निचले स्तरों से निफ्टी करीब 300 अंक सुधरकर 25000 के करीब पहुंच गया है। L&T, रिलायंस, ICICI BANK से सपोर्ट मिल रहा है। तेल-गैस, FMCG और ऑटो शेयरों में खरीदारी है। बैंक निफ्टी भी नीचे से करीब 600 अंक सुधरा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट कम हुई है लेकिन INDIA VIX 5% फिसला है। बजट में एलोकेशन बढ़ने के बावजूद डिफेंस शेयरों में गिरावट नहीं रुक रही है। BDL 7% से ज्यादा गिरकर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल है। HAL, मिधानी, कोचीन शिपयॉर्ड जैसे दिग्गजों में भी गिरावट है। फार्मा कंज्यूमर ड्यूरेबल और IT में भी दबाव है।

बाजार में उतार-चढ़ाव भरा दिन

सीएनबीसी-आवाज के अनुज सिंघल का कहाना है कि बाजार में असमंजस बहुत है। निफ्टी ऊपर और बैंक निफ्टी नीचे है। मिडकैप और ज्यादा नीचे है। Advance/decline काफी खराब है। India VIX अभी भी ऊपर है। सोने और चांदी में भारी उठा-पटक देखने को मिल रही है। चुनिंदा ऑटो शेयरों में अच्छी तेजी है। ट्रेंट ने फिर 52 हफ्तों का low लगाया है।

बाजार: अब क्या?

बाजार कमजोर है, “Sell on rally” का टेक्स्चर है। लेकिन बीच-बीच में बड़ी रैली आएगी। जहां रैली फेल हो वहां बेचें। निफ्टी में कल का low टूटने का रिस्क है। हाई है। मिड और स्मॉल कैप में दर्द काफी ज्यादा है। कुछ दिन चाहें तो ट्रेंडिंग बंद कर दें। बहुत थक गए हों तो कहीं घूमने चले जाएं।

निफ्टी के लिए 24,700-24,800 पर सपोर्ट और 24,500-24,600 पर बड़ा सपोर्ट है। वहीं, रजिस्टेंस 24,950-25,050 पर है। 25,050 के ऊपर ही बड़ी तेजी आएगी। बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी बताते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी को अपना लेवल तलाशने के लिए कुछ दिन दें। फिलहाल बैंक निफ्टी में कोई ट्रेड नहीं है।

Union Budget 2026 : बंधन एएमसी के मनीष गुनवानी से जानें बजट के बाद बाजार में क्यों हो रणनीति

कल के लिए रणनीति

अनुज सिंघल का कहना है कि कल के लिए कोई पोजीशन लेकर नहीं जाएं। किसी भी मूव को बड़ा ट्रेंड नहीं समझें। निफ्टी 25,450 के ऊपर ही अपट्रेंड में आएगा। तब तक सभी रैली फेल होने का रिस्क रहेगा

Trading plan : निफ्टी के लिए 24,700-24,800 पर सपोर्ट और 24,500-24,600 पर बड़ा सपोर्ट है। वहीं, रजिस्टेंस 24,950-25,050 पर है। 25,050 के ऊपर ही बड़ी तेजी आएगी

 

डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।