News Image
Money Control

Trading Strategy : बाजार में आज कंसोलिडेशन का मूड,जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में ट्रेंडिंग के लिए कौन रणनीति करेगी काम

Published on 18/02/2026 10:20 AM

Trading Strategy : बाजार में आज कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 25750 के करीब फ्लैट कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में हल्की बढ़त है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। वहीं वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX में लगातार दूसरे दिन गिरावट दिख रही है। सुबह 10 बजे के आसपास सेंसेक्स 207.07 अंक या 0.25 परसेंट गिरकर 83,243.89 पर और निफ्टी 60.85 अंक या 0.24 परसेंट गिरकर 25,664.55 पर दिख रहा था। लगभग 1949 शेयर बढ़े थे,1319 शेयर गिरे थो और 165 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार कर रहे थे।

निफ्टी पर रणनीति

ऐसे में बाजार में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25777-25809 पर और बड़ा रजिस्टेंस 25866-25889/25927 पर है। इसके लिए पहला बेस 25608-25642 पर और बड़ा बेस 25521-25577 पर है। कल बेस-1 पर गिरावट में खरीदारी का अच्छा ट्रेड मिला, 25750 के करीब मुनाफा बांधा गया। FIIs की कैश में खरीदारी दिखी,इंडेक्स में कुछ लॉन्ग के साथ खरीदारी हुई, नेट शॉर्ट्स 1.41 लाख के आसपास रहा। 25800 के अलावा नए कॉन्ट्रैक्ट में कोई बड़ी कॉल राइटिंग नहीं दिखी,फिर 260000 पर कॉल दिखी।

25700-600-500 पर पुट शॉर्टिंग दिखी, 25690/577 के बीच लगभग सभी मूविंग एवरेज हैं। ग्लोबल हैंडओवर फ्लैट है,फिर भी बेस-1 की ओर गिरावट में खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आज दिन के दौरान रिट्रेसमेंट इस बात पर निर्भर करेगा कि निफ्टी IT की चाल कैसे रहेगी। ऊपर की ओर 25777/809 पर थ्रेसहोल्ड,पार हुआ तो फिर रजिस्टेंस-2 का रास्ता खुलेगा।

Market cues : निफ्टी के 25850 से ऊपर जाने पर दिख सकता है 26000 का लेवल, 25630–25600 के जोन में मज़बूत सपोर्ट

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 61323-61489/61534 पर और बड़ा रजिस्टेंस 61691-61827 पर है। इसके लिए पहला बेस 60610-60881 पर और बड़ा बेस 60377-60545 पर है। इसने कल सबको चौकाया, बेस-1 की ओर गिरावट में खरीदारी का अच्छा ट्रेड दिया। दिन के ऊपरी स्तर और साथ ही 61000 (कॉल राइटर) के ऊपर भी बंद हुआ। पिछले दो सत्रों से पुट राइटर्स 60000 से 61000 की ओर तेजी से शिफ्ट हो रहे हैं। इसका सीधा मतलब ये है कि बैंक निफ्टी अपने ट्रैजेक्टरी को बदलना चाहता है। अगर दिन में बेस-1 की ओर गिरावट आए तो खरीदारी का मौका होगा। कल के हाई को पार करने के बाद रजिस्टेंस-2 का रास्ता खुलेगा। 61489/534 पर बाधा है। सौदों को यहां चेक करें, पार हुआ तो रजिस्टेंस-2 दिखेगा।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।