Published on 16/09/2025 10:03 AM
Nifty Trading Plan For September 16 : निफ्टी के 25,000-25,150 के दायरे में और कंसोलीडेट होने की उम्मीद है। इसके निचले छोर के टूटने पर निफ्टी 24,900-24,800 तक गिर सकता है, जो कि इसके लिए अहम सपोर्ट जोन है। हालांकि, ऊपर की और 25,150 (अगस्त का हाई) का स्तर पार करने पर 25,250-25,350 के लिए रास्ता खुल सकता है। इस बीच, बैंक निफ्टी धीरे-धीरे कंसोलीडेट होता दिख रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर यह इंडेक्स क्लोजिंग बेसिस आधार पर 54,600-54,650 के स्तर को बरकरार रखता है, तो इसका 55,000-55,150 की ओर बढ़ना संभव है। जिसके बाद यह 55,600 का ओर भी बढ़ सकता है।
निफ्टी में क्या हो रणनीति?
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के जय ठक्कर का कहना है कि निफ्टी के लिए 25,100, 25,250 पर रेजिस्टेंस और 25,000, 24,800 पर सपोर्ट है। निफ्टी फ्यूचर्स 25,000 के करीब या 25,100 से ऊपर की गिरावट पर खरीदें, 24,900 से नीचे स्टॉप-लॉस के साथ, 25,250 का लक्ष्य रखें।
आनंद राठी के जिगर एस पटेल का कहना है कि निफ्टी के लिए 25,150, 25,200 पर रेजिस्टेंस और 24,900, 24,800 पर सपोर्ट है। निफ्टी फ्यूचर्स 25,150-25,250 जोन में बेचें, 25,350 के स्टॉप-लॉस के साथ, 24,900 का लक्ष्य रखें।
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
बैंक निफ्टी में क्या हो रणनीति?
जय ठक्कर का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 55,000, 55,500 पर रेजिस्टेंस और 54,500, 54,000 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को 55,000 से ऊपर खरीदें, 54,500 के स्टॉप-लॉस के साथ, 55,500 और 56,000 का लक्ष्य सेट करें।
जिगर एस पटेल का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 55,000, 55,300 पर रेजिस्टेंस और 54,500, 54,300 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को 55,200-55,100 के आसपास बेचें, 55,400 के स्टॉप-लॉस के साथ, 54,700 का लक्ष्य रखें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।Tags: #share marketsFirst Published: Sep 16, 2025 9:59 AMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।