News Image
Money Control

US Tariff घटने से Bharat Forge, सोना बीएलडब्ल्यू सहित ये स्टॉक्स बन सकते हैं रॉकेट, क्या आप मौके का फायदा उठाने के लिए तैयार हैं?

Published on 07/02/2026 05:07 PM

सोमवार यानी 9 फरवरी को स्टॉक मार्केट खुलने पर आपको ध्यान कुछ खास शेयरों पर होना चाहिए। दरअसल, अमेरिकी टैरिफ घटने और अंतरिम ट्रेड डील का असर कई कंपनियों के शेयरों पर दिखेगा। 7 फरवरी को अमेरिका और भारत ने संयुक्त रूप से अंतरिम ट्रेड डील का ऐलान किया। साथ ही अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर लगाया गया 25 फीसदी हटा दिया।

इन कंपनियों के रेवेन्यू में अमेरिकी की बड़ी हिस्सेदारी

एक्सपर्ट्स का कहना है कि 7 फरवरी को हुए दोनों ऐलान उन भारतीय कंपनियों के लिए बहुत अहम है, जिनके कारोबार पर अमेरिकी टैरिफ का असर दिखा था। इनमें संवर्द्धना मदरसन (SAMIL), Sona BLW Precision Forgings और भारत फोर्ज जैसी कंपनियां शामिल हैं। SAMIL का करीब 19 फीसदी रेवेन्यू अमेरिका से आता है। अमेरिका में उसकी सब्सिडियरी कंपनियां हैं। सोना बीएलडब्ल्यू के रेवेन्यू में अमेरिका की हिस्सेदारी करीब 41 फीसदी है। यह अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग भी करती है।

भारतीय कंपनियो के प्रोडक्ट्स की प्रतिस्पर्धी क्षमता फिर से बढ़ेगी

Uniparts India के रेवेन्य में अमेरिका की हिस्सेदारी करीब 55 फीसदी है। भारत फोर्ज का करीब 22 फीसदी रेवेन्यू अमेरिका से आता है। हालांकि, अमेरिका में इसके दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स भी हैं। Happy Forgings के रेवेन्यू में भी अमेरिका की करीब 5 फीसदी हिस्सेदारी है। अमेरिकी टैरिफ घटकर 18 फीसदी रह जाने से इन कंपनियों के प्रोडक्ट्स फिर से अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धा का मुकाबला कर सकेंगे।

ग्लोबल ओईएम सप्लाई चेन में भारत की पहले से मजबूत स्थिति

ग्रीन पोर्टफोलियो पीएमएस के को-फाउंडर और फंड मैनेजर दिवम शर्मा ने कहा, "टैरिफ में कमी इंडिया के ऑटो सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। खासकर कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनियों को इससे काफी फायदा होगा। इसकी वजह यह है कि इन कंपनियों के एक्सपोर्ट्स में अमेरिका की हिस्सेदारी 25 से लेकर 33 फीसदी तक है।" उन्होंने कहा कि टैरिफ घटने से भारतीय कंपनियों के प्रोडक्ट्स की प्रतिस्पर्धी क्षमता अमेरिकी बाजार में बढ़ती है। इंडिया पहले से ग्लोबल ओईएम सप्लाई चेन में मजबूत स्थिति में है।

यह भी पढ़ें: Stock Market This Week: 100 से ज्यादा स्मॉलकैप शेयरों में 45% तक उछाल, बड़े सूचकांकों में तीसरे हफ्ते तेजी

6 फरवरी को इन कंपनियों के शेयरों पर दिखा था दबाव 

भारत फोर्ज का शेयर 6 फरवरी को 1.40 फीसदी गिरकर 1,551 रुपये पर बंद हुआ। यह स्टॉक बीते छह महीनों में 33 फीसदी चढ़ा है। SAMIL का शेयर 6 फरवरी को 2.42 फीसदी गिरकर 118.06 रुपये पर बंद हुआ। यह स्टॉक बीते 6 महीनों में 25 फीसदी उछला है। यूनिपार्ट्स इंडिया का शेयर 1.33 फीसदी की कमजोरी के साथ 6 फरवरी को 486 रुपये पर बंद हुआ। यह स्टॉक बीते छह महीनों में 42 फीसदी उछला है। सोना बीएलडब्ल्यू का शेयर 6 फरवरी को 2.15 फीसदी गिरा। बीते 6 महीनों में यह 14 फीसदी चढ़ा है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।